देवघर। सिविल सर्जन, देवघर- डाॅ० युगल किशोर चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला भीबीडी कार्यालय, देवघर नये आवंटित भवन (सदर अस्पताल गेट के सामने, टीबी सेंटर परिसर में में शिफ्टिंग किया गया। जिसमें दोपहर 11 बजे से पूजन आदि कराने के उपरांत शुभ मुहूर्त 1:15pm में सिविल सर्जन सर के कर कमलों द्वारा फीता काट कर नये जिला भीबीडी कार्यालय में प्रवेश किया गया। इसके बाद कार्यालय कार्य प्रारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ० युगल किशोर चौधरी, एसीएमओ डॉ० सीके शाही, जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी – डॉ रंजन सिन्हा, पूर्व डीआरसीएचओ – डॉ मंजुला मूर्मू, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ प्रभात रंजन, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परमजीत कौर, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार, डॉ दिग्विजय भारद्वाज, एफएलए श्री रवि सिन्हा, डीईओ श्री कांग्रेस मंडल, श्री प्रेम नाथ पांडेय, श्री मनोज कुमार पाण्डेय, श्री राकेश कुमार झा के साथ डीपीएम यूनिट के नीरज भगत, श्री ब्रजेश झा, श्री प्रवीण सिंह, सुनील मणि त्रिपाठी आदि, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री अरूण कुमार चौधरी सहित कुष्ठ, एनसीडी, टीबी, आरसीएच, फाइलेरिया एवं सदर अस्पताल के साथ सीएचसी आदि के कार्यालयों से दर्जनों पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं प्रसाद ग्रहण किए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5mry