केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक

2

गिरिडीह। जिला परिसदन भवन, गिरिडीह के सभाकक्ष में जिला विद्युत समिति की बैठक केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार सह सांसद,कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संयोजक द्वारा जिले में स्वीकृत भारत सरकार की आरडीएसएस योजना को दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण करने हेतु जानकारी सभी  सदस्यगण को दी गई। इसके अलावा आरटीआईएसएस योजना पर विस्तृत चर्चा समिति द्वारा की गई। गिरिडीह अंचल में आरडीएसएस योजना में ₹180.52 करोड़ (डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ लॉस रिडक्शन लॉस) की स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें निम्न मुख्य पाँच बिन्दुओं पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य होना है। योजना की विस्तृत चर्चा के दौरान समिति अध्यक्ष  केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार-सह-सांसद, कोडरमा द्वारा  विचार रखे गये।जिसमें गांवा में अधिष्ठापित 192 / 33 केमी ग्रीड जो बनकर तैयार है परंतु ट्रांसमिशन लाइन का कार्य फॉरेस्ट क्लियरेंस नहीं होने के कारण अधूरा है, इस संबंध में वन विभाग से सामंजस्य स्थापित करते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का कार्य करें ताकि ग्रिड को सुवास रूप से चालू किया जा सके। 

अविद्युतीकृत गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में वैसे टोले जिसकी सूची सचिव ऊर्जा विभाग को भेजी गई है, उसे सभी जिला विद्युत समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराने के साथ-ही-साथ माननीय सदस्यों के द्वारा वैसे विद्युतीकृत गांव या टोले जिनका नाम उपरोक्त सूची में नहीं है, उसे भी जोड़ते हुए उसका डीपीआर शीर्ष मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के सभी पदाधिकारियों का फोन नं सार्वजनिक करने हेतु निर्देश दिया गया।गिरिडीह जिले के स्ट्रीट लाइट जो कि दिन में भी जले रहते हैं उसे संबंधित निगम / पंचायत से सामंजस्य स्थापित कर ऊर्जा बचाव हित में सुचारू रूप से बंद करने हेतु निर्देशित किया गया। ओटीएस स्कीम का लाभ हर घर तक पहुँचे इस हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देश दिया गया। उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह विद्युत विपन्न मुहैया कराने हेतु निर्देश दिया गया। विधायक, बगोदर द्वारा दिये गए प्रस्ताव निम्न हैं- राजधनवार को प्रर्याप्त बिजली देने हेतु ग्रीड में वांछित विद्युत भार बढ़ाने हेतु प्रस्ताव रखा गया।

विद्युत स्पर्शापात से संबंधित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द करने का प्रस्ताव रखा गया।

मानव दिवस कर्मियों का बीमा करवाने हेतु प्रस्ताव रखा गया।जिस उपभोक्ताओं का ड्मेबल बिल एक ही नाम से आया है उसे नियमानुसार ठीक करने हेतु प्रस्ताव रखा गया।ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल को सुचारू ढंग से ठीक करने हेतु प्रस्ताव रखा गया।

विधायक,प्रतिनिधि, गिरिडीह सदर द्वारा दिये गए प्रस्ताव रखे गए जिसमें सभी उपभोक्ताओं का 100% मीटर लगाने हेतु प्रस्ताव दिया गया। ताकि सभी को सरकार द्वारा दिये जा रहे 100 यूनिट सबसिडी का लाभ मिल सके।संवेदकों द्वारा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये गए कार्यों का बकाया राशि का भुगतान निगम के नियमानुसार यथाशीघ्र करने का प्रस्ताव रखा गया।वहीं जले ट्रांसफॉरमरों को तुरंत बदलने की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया।विद्युत शक्ति उपकेन्द्र डांडीडीह से विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बस स्टैंड एवं विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बस स्टैंड से करहरबाड़ी ग्रीड जिसमें कि अंडरग्राउंड केबल के द्वारा दिद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसमें कि कभी-कभी केवल पंक्चर होने पर विद्युत आपूर्ति होती है उसके वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 33 के भी लाईन ओवर हेड कराने हेतु प्रस्ताव रखा गया।

विधायक प्रतिनिधि,धनवार द्वारा प्रस्ताव रखा गया।जिसमें तिसरी प्रखण्ड के कोदईबांक गांव के जले ट्रॉस्फॉरमर को बदलने का आग्रह किया गया।

विधायक,प्रतिनिधि, गाण्डेय द्वारा दिये गए प्रस्ताव में सभी ट्रांसफॉरमर में एबी स्विच लगाने हेतु प्रस्ताव दिया गया।

अध्यक्षा,जिला परिषद, गिरिडीह द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि जले ट्रांसफॉरमरों को तुरंत बदलने की व्यवस्था की जाए।

उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह विद्युत विपत्र मुहैया कराने हेतु निर्देश दिया गया।

साथ ही उपायुक्त, गिरिडीह द्वारा यह सुझाव दिया गया कि शिकायत प्रणाली को दुरूस्त किया जाय ताकि उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण किया जा सके क्षेत्र में कार्यरत मानवदिवस कर्मियों का मोबाईल नं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया जाय एवं जेवीएनएल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह उपभोक्ताओं का फोन कॉल का उत्तर दें जिससे विद्युत संबंधित समस्या का निवारण आसान किया जा सके।साथ ही साथ सदस्यों से सोलर संचालित हाई मास्ट लाइट की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। आरडीएसएस स्कीम का निविदा निगम मुख्यालय, राँची के द्वारा प्रक्रिया में है। अतः उक्त सभी प्रस्तावों के ससमय कार्रवाई करने के निर्देश के साथ बैठक समाप्त की गई।

बैठक में विधायक बगोदर,उपायुक्त, 20 सूत्री उपाध्यक्ष,जिला परिषद अध्यक्षा,विधायक प्रतिनिधि, गिरिडीह, विधायक प्रतिनिधि, राज धनवार, विधायक प्रतिनिधि, गांडेय, विधायक प्रतिनिधि,जमुआ, आईएएस प्रशिक्षु, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1lej

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *