देवघर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कृषि कार्यालय देवघर के आत्मा सभागार में जिला स्तरीय रवि कर्मशाला का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिला परिषद सदस्य मधु कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर ,जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामकुमार सिंह ,कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजन ओझा ,जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ,जिला उद्यान पदाधिकारी यशराज ने संयुक्त रूप से किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर ने बताया कि अभी सबसे महत्वपूर्ण योजना कृषि विभाग में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। जिसमें लगभग 108548 किसानों के खाते में 3500 रू. की दर से प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है।
मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि सरकार बहुत ही संवेदनशील है। मुख्यमंत्री किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रहे हैं ।इसमें बढ़-चढ़कर लोगों तक जानकारी पहुंचानी चाहिए और यह जानकारी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव है ।
इसके अलावे जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर ने बताया कि 90% अनुदान पर जिले में सभी प्रखंडों में चना बीज, सरसों बीज का वितरण किया गया है ,तथा कुछ प्रखंडों में मसूर तथा गेहूं का भी वितरण किया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bn29