देवघर I आगामी लोकसभा चुनाव संगठन की मजबूती को लेकर मधुपुर के पनाह कोला के निजी आवास में एक बैठक में भी आयोजन किया गया।जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अजय कुमार ने की कहा कि देवघर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष अपने निष्क्रियता का त्याग कर संगठन की सक्रियता पर ध्यान दें। आज मार्गोमुंडा और मधुपुर कई प्रखंडों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला, और संगठन की मजबूती को लेकर उनका विचार लिया। अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस के हर प्रखंड एवं जिला स्तर पर बैठक और प्रत्येक प्रखंड में एक प्रभारी भी नियुक्त होना चाहिए। जिससे पार्टी में जो निष्क्रिय कार्य करता है वह सक्रिय हो जाए। वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव फैयाज़ कैसर ने कहा संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर एक-एक कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना पड़ेगा, लोकसभा की तैयारी में अब प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लग जाना पड़ेगा।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अवधेश प्रजापति ने कहा कि देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष काफ़ी निष्क्रिय हैं वह संगठन की मजबूती पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, उन्हें एक बैठक बुलाना चाहिए था उनके निष्क्रियता कांग्रेस संगठन काफी कमजोर हो रहा है। मौके पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण, गोलू सिंह आदि मौजूद थे।
ज़िला अध्यक्ष अपने निष्क्रियता का त्याग कर संगठन की सक्रियता पर ध्यान दें: अजय कुमार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tfm5