पाकुड़। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में मगंलवार को जिला अध्यक्ष श्याम यादव पहुंच कर कार्यकर्ताओं के समस्याओं से अवगत हुए । वही जिला अध्यक्ष यादव ने बताया की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां जी आपके बीच में है। जो भी समस्या हो तुरंत संपर्क करे साथ ही अगर हर संभव मदद के लिए मैं खुद तत्पर हूं। पार्टी हित में कार्य करने की बाते भी कही। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, बुदल यादव, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, मुताहर शेख,अब्दुल मालेक, शेन्टू शेख, लालटू मंडल, मंजूर शेख, मधु शेख समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।