सवांददाता (साहिबगंज) I जिले के उपायुक्त राम निवास यादव अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।वहीं मुख्य बिंदु पर विमर्श करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा द्वारा मामलों को समिति के समक्ष रखा गया।इस क्रम में उपा युक्त के समक्ष 04 मामले रखे गए और उन पर विचार विमर्श किया गया। उक्त मामलों में नाग रिकों को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने सुरक्षा गार्ड रखने,अंगरक्षक प्रतिनियुक्त करने, व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए अंगरक्षक होमगार्ड रखने पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा उचित निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान कई मामलों को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पर विमर्श करते हुए ज़रूरी निर्णय लिया गया।बैठक में उपायुक्त राम नि वास यादव,पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पो ट्टा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान पुलिस उपा धीक्षक राजेन्द्र दुबे,जिला कल्याण पदाधि कारी,प्रभारी उपा धीक्षक विशेष शाखा एवं अन्य उपस्थित थे।