डॉक्टर ने भेजा भेलौर रास्ते में ही पप्पू ने ली अंतिम सांस

पूर्व विधायक ने पूर्वा एक्सप्रेस को परसबाद स्टेशन पर ठहराव करा कर शव को परिजनों को सौंपा बंधाया ढांढस

8

कोडरमा। जिला अन्तर्गत जयनगर प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत घरौंजा के ग्राम मुसौवा निवासी सहदेव रविदास के पोता एवं प्रकाश रविदास के पुत्र पप्पू रविदास (18 वर्ष) लंबे समय से बीमार होने के कारण कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतू उन्हें भेलौर भेजा। रास्ते में ही पप्पू रविदास ने अंतिम सांस ली। परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल है। घटना की सूचना पर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री जानकी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त किए। शव को आज पैतृक गांव मुसौवा लाया गया। मृतक पप्पू रविदास का पूरा परिवार कोलकाता में ही रहता है। अंतिम संस्कार के लिए परिजन कोलकाता से पूर्वा एक्सप्रेस से आ रहे थे, चुकी पूर्वा एक्सप्रेस का ठहराव परसाबाद में नहीं था, पूर्व विधायक श्री यादव ने परसाबाद रेलवे स्टेशन पहुँचकर डी. आर. एम धनबाद से बात कर परिजनों को परसाबाद रेलवे स्टेशन में ही उतरवाए व मुसौवा पहुंचकर शव यात्रा में सम्मिलित हुए। वहीं पूर्व विधायक श्री यादव ने परिजनों को दुःख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही व ढांढस बंधाया। मौके पर मुखिया अजय यादव, महेंद्र दास, वार्ड सदस्य विष्णु महतो, रिहित शर्मा, प्रसादी यादव, विकास दास, मनीष दास, मैदान दास, पन्नालाल दास, वैजनाथ रविदास, अनिल दास, सचिन दास, दिनेश दास, राजू यादव, विजय शर्मा आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eptb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *