बैंक कर्मी के इस रवैया के चलते ग्राहकों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा
मोहनपुर I ग्रामीण इलाके की बैंकों की स्थिति यह है कि यहां उपभोक्ता को सुविधा मुहैया कराने की वजह परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ठीक इसी तरह कुछ मामला इंडियन बैंक बलथर शाखा में बना हुआ है। जहां आए दिन बैंक कर्मी द्वारा मनमानी के चलते ग्राहकों को परेशान होते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान बुधवार को बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं पिछले 6 महीने से मनरेगा मजदूर ,विधवा पेंशन ,विकलांग पेंशन ,वृद्धा पेंशन ,आधार लिंक को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर कई उपभोक्ता पैसे निकासी व आधार लिंक को लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। बैंक कर्मी की मनमानी के चलते दर्जनों महिला-पुरुष उपभोक्ता यहां अपने काम के लिए इंतजार में बैठे हुए थे। जब ग्राहक अपनी काम की बात करता है। तो बहाने बनाकर ग्राहकों को बेरंग लोटा दिया जाता है। जब कोई ग्राहक विरोध करता है। तो ग्राहकों का पासबुक फेंक देता है। और कहता है कि कोई फर्क नहीं पड़ता जहां जाना है तो जाओ और जाकर शिकायत कर सकते हैं। बैंक कर्मी के इस रवैए के चलते ग्राहकों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ता है।