कंटेनर लदे ट्रक से सड़क पर पाम आॉयल गिरने से दर्जनों बाइक सवार चोटिल

1
2

जामा/ दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर आज शुक्रवार को जामा थाना क्षेत्र के महारो से भुरभुरी पुल तक एक कंटेनर लदे ट्रक से तरल पदार्थ सड़क पर गिरने से दर्जनों मोटरसाइकिल सवार फिसलकर चोटिल हो गए। ट्रक कोलकाता से बिहार जा रहा था|प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसमें कोई तेल जैसा पदार्थ भरा हुआ था|तरल पदार्थ लीक होने से सड़क पर गिरने लगा था और पीछे आने वाले दर्जनों मोटरसाइकिल सवार इसके चपेट में आने से फिसल कर गिर पड़े और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।कई  बाइक सवारों को हल्की फुल्की चोटों भी आई। बाइक सवारों द्वारा इसकी सूचना जामा थाना पुलिस को दी गयी तत्पश्चात प्रशासन हरकत में आया और बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने पहुंचकर कंटेनर ट्रक को खाली जगह में लगवाया और तेल खाली कराया। कंटेनर वाहन को सुरक्षित रखा गया है।प्रभारी थाना प्रभारी सह एसआई रविशंकर सिंह ने बताया कि कंटेनर में पाम ऑयल था और पाइप फट जाने से तेल सड़क मार्ग पर गिर रहा था जिसकी सूचना मिलते ही ट्रक को ओवरटेक कर सही जगह पर खाली कराया गया और ट्रक को सुरक्षित रखा गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lxdk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *