कंपनी चालू होने से पहले ट्रांसपोर्टिंग देने की बात कही थी और अब कंपनी वादा खिलाफी कर रही जो हमलोग कतई बर्दाश्त नही करेंगें
पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र के पचुवाडा सेंट्रल कोल ब्लॉक के आवंटी पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन एवं एमडीओ डीबीएल (दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड) का कोयला परिवहन कर रहे जिले के ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को कोयला ढुलाई ठप कर दिया। बुधवार शाम को दर्जनों ट्रांसपोर्टरो ने डीबीएल के कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं नारे भी लगाए गए डीबीएल कंपनी मुर्दाबाद, डीबीएल कंपनी हाय हाय, वादा खिलाफी बंद करो, बहरी लोगों को ट्रांसपोर्टिंग देना बंद करो, स्थानीय को ट्रांसपोर्टिंग देना होगा।, राधा रमन रॉय पाकुड़ छोड़ो, पाकुड़ जिले के लोगों को रोजगार देने होगा जैसे नारे लगे। वही ट्रांसपोर्टरों के द्वारा गर्मजोशी से बाहरी भेंडर को परिवहन का जिम्मा दिये जाने का विरोध करने लगे। विरोध कर रहे ट्रांसपोर्टर संतोष रजक, संजय रजक, सरोज मंडल, अमित भगत, संतोष भगत, तनवीर अली, जावेद, राहुल, निखिल सहित दर्जनों ने बताया कि डीबीएल कंपनी द्वारा कोयला का उत्खनन एवं परिवहन चालु करने से पहले स्थानीय ट्रांसपोर्टरो को यह आश्वासन दिया था कि ट्रांसपोटिंग में पहली प्राथमिकता स्थानीय लोगो को दी जायेगी लेकिन जैसे ही उत्खनन और परिवहन चालु हुआ अब कंपनी बाहरी लोगो को ट्रांसपोर्टिंग का जिम्मा देना चाहती है और हमसभी इसका विरोध करते है ओर बाहरी लोगों को ट्रांसपोर्टिंग देना हमलोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होने बताया कि यदि कंपनी के स्तर से बाहरी लोगो को ट्रांसपोर्टिंग का जिम्मा दिया तो कोयला का परिवहन होने नही देंगे। वही ग्रामीणों ने भी रोजगार सहित मुलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कोयला का उत्खनन कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया। इस मामले डीबीएल के वाइस धनंजय कुमार झा ने कहा कि कुछ समस्या उत्पन्न हुई और जिसको लेकर कंपनी के वरीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा। ग्रामीणों द्वारा किये गये विरोध को लेकर श्री झा ने बताया कि ग्रामीणों से भी वार्ता की जा रही है और उनकी समस्याओं को भी जल्द खत्म किया जायेगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0d2i