दर्जनों नौजवानों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

IMG-20221231-WA0026
गिरिडीह। आम आदमी पार्टी की एक बैठक शुक्रवार को छोटकी खरगडीहा में सम्पन्न हुई। बैठक जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई नौजवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से मनोज साव, कमलदेव सिंह, जहूर मियां, डेगन साव, सागीर अंसारी, अशोक साव, शाहीद अंसारी, रज्जाक अंसारी, वकील दास , आजाद अंसारी, लुकमान अंसारी सहित कई लोग शामिल हैं। 
मौके पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि घोषणा पत्र का लोलीपॉप अब नहीं चलेगा । जनता को काम चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की बात करती है। राजस्थान में 500 रू में घरेलू गैस देने की बात करती है । और झारखंड में जहां सरकार है वहां जनता को लोलीपॉप दे रही है। नौजवानों को ना नौकरी मिल रही है ना बेरोजगारी भत्ता। उन्होंने कहा कि एक पार्टी जो धर्म के नाम पर राजनीति चला रही है वो चाकू पजाने की बात कर रही है। दूसरी भारत जोड़ने निकली है । जनता ने झारखंड में काम करने का मौका दिया है वहाँ व्यवस्था नहीं बदल रहा है। स्कूल होस्पीटल की स्थिति खराब है। झारखंड में नौजवानों का सबसे ज्यादा पलायन गिरिडीह जिला से हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में केवल पाँच साल में स्कूल होस्पीटल को माॅडल बना दिया। काम की राजनीति देश में केवल आम आदमी पार्टी कर रही है। युवा नेता रोजन अंसारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार गारंटी की बात करती है।
भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की बात करती है। व्यवस्था बदलने की बात करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति बदलने आई है और देश के कोने कोने में पहुँच चुकी है। झारखंड में भी बहुत जल्द व्यवस्था बदलाव की राजनीति करवट लेगी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/18ns

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *