डुमरी I डुमरी उपचुनाव को लेकर डुमरी में अपनी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने को एव सौ प्रतिशत जीत हासिल करने की मंशा से जेएमएम की युवा प्रखंड कमिटी भी जोर शोर तैयारियों में उतर चुकी है। इसकी बानगी रविवार को देखने को मिली जब डुमरी के जामतारा पंचायत सचिवालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के युवा मोर्चा सदस्य सोनू सोहेल की अगुवाई में लगभग 5 दर्जन से अधिक युवाओ ने जेएमएम का दामन थामा।इस दौरान दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने युवाओं को पार्टी में माला पहनाते हुए सम्मानित किया एवं पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा में आज युवाओं का रुझान देखा जा रहा है हमें लगता है कि इस बार उपचुनाव देखने लायक होगा।उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पार्टी को तन मन से मजबूत करें तथा अपने-अपने बूथों पर इस प्रकार काम करे कि ज्यादा से ज्यादा वोट मिले,इस कार्य पर फोकस डालें।उन्होंने इस दौरान सोनू सोहेल को धन्यवाद दिया क्योंकि इनके द्वारा पार्टी में युवाओं के आने से लगातार पार्टी को मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय, जामतारा मुखिया खेमलाल महतो टेंगराखुर्द मुखिया जगदीश महतो प्रखंड युवा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो,मिथलेश महतो, सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।इस दौरान बबलू मंडल,रुपेश यादव,कृष्ण विश्वकर्मा,मुकेश शर्मा,सूरज पांडे,लकी जायसवाल,राजा विश्वकर्मा,निलेश पांडेय, पंकज शर्मा,परवेज आलम,अंकित शर्मा,विक्रम महतो संतोष विश्वकर्मा,संटू मंडल,कृष्णा शर्मा,राजू यादव, विजय शर्मा ,कृष्ण कुमार, रोहित साहू ,चंदन ठाकुर बिक्कू ठाकुर,सूरज रजक,मदन गुप्ता,टिंकू गुप्ता, पोखन साव,अजय साव,सरफराज अहमद,प्रमोद साव, रिशु शर्मा,प्रेम मंडल,विजय कुमार,पंकज कुमार,बंटी साव सहित लगभग 5 दर्जन युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।
दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ymo