मोहनपुर। राष्ट्रीय जनता दल के जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांव के युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की साथ ही सभी को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल पार्टी नहीं बल्कि हल गरीब मजलूम की आवाज है। आगे उन्होंने कहा कि सभी युवाओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एकत्रित होकर युवा शक्ति का परिचय देते हुए प्रत्याशी सुरेश पासवान को चुनाव जिताने का भी संकल्प लिया । कौशल कुमार सिंह, विशाल सोरेन ,शशी सिंह, केशव कुमार यादव ,योगेंद्र सिंह, राहुल सिंह, दीपक मुर्मू ,जितेन तुरी ,विष्णु राय, बजरंगी राय, संजय राय, परमानंद यादव ,पूर्ण मंडल ,नितेश सिंह, सचिन सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने सदस्यता ग्रहण किया है।