जामताड़ा। जामताड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी को प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम का जामताड़ा जिला सदस्य मनोनीत किया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। डाक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी ने प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम सदस्य मनोनयन पर सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम और खेल मंत्री हफीजुल हसन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे । कहा कि अल्पसंख्यकों के मुद्दे को बुलंद आवाज दूंगा साथ ही अल्पसंख्यकों के लिए जो भी योजनाएं होगी धरातल पर दिखेगा।