विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो ने विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी
जामताड़ा I *जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ महतो ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का सभापति बनाया। यह समिति राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेगी। पूर्व में इरफान अंसारी की कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने पुनः इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। जैसा कि मालूम हो की जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी न सिर्फ जामताड़ा बल्कि पूरे संथाल परगना के चर्चित नेताओं में से एक हैं। यह जन जन के नेता है और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं। आज इनके चेयरमैन बनने से पूरे जामताड़ा में खुशी की लहर है। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग समाजसेवी एवं कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं ने विधायक को ढेर सारा बधाई दिया।, इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण समिति के चेयरमैन बनाए जाने पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी जा रही है उनका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करेंगे।