संवाददाता, मसलिया (दुमका)/ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेत्री डॉ लोइस मरांडी लगातार मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाकर वर्तमान सरकार के ऊपर लोगो से किए गए जूठा वादा एवं प्रोलोभन देकर गद्दी हासिल कर अपनी तिजोरी भरने का काम करने की बात बता रहे है। डॉ लोईस मरांडी शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत के आमगाछी, तिलाबाद, रोहड़ा सहित सभी गांवो का दौरा कर जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आप को आदिवासी कहते है। और आदिवासी का ही शोषण करते है।राज्य में आदिवासी महिलाओं को शोषण हो रहा है। कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसा के कोई भी कम नही हो रहा है। लोगो को नौकरी से हटाने का काम कर रहे है। कोयला तस्करी, बालू , गौ तस्करी राज्य में खुलेआम हो रहा है। माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन दुष्कर्म जैसे घटनाओं को अखबार में देखा जा सकता है। कहा कि सरकार मे आने से पहले हेमन्त सोरेन ने जनता से वादा किया था कि वे अगर मुख्यमंत्री बनेंगे तो तीन लाख का आवास देंगे, ऐसा आवास देंगे जिसमे बिजली, पानी, रसोई, शौचालय के अलावे मां बाप, बेटा बहु के लिए अलग – अलग कमरे होंगे। तीन साल बीत जाने के बाद भी किसी व्यक्ति को तीन लाख आवास नही मिला।अगर कोई झूठ बोलना सीखे तो हेमन्त सोरेन से सीखे।इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मसलिया पूर्वी मंंडल प्रखंड अध्यक्ष सहदेव मरांडी,दिनेश दता, सुभाष चंद्र दास, भुवनेश्वर टुडू,संजय मंडल, उज्जवल नन्दी, अक्षय दास, राजेन पांडेय, प्रकाश पांडेय सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।
सुबे के पूर्व कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांंडी पहुंची आमगाछी, ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं से हुए रू बू रू
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bozd