मेहरमा। ठाकुर गंगटी प्रखंड के मानिकपुर एवं तेतरिया माल पंचायत अंतर्गत बैजू खुटहरी व मोपहाडी़ टलहटी में रहने वाले परिवारों का पेयजल समस्या जल्द दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। बताते चलें कि प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं जहां पेयजल समस्या को लेकर बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में चापानल एवं सोलर जल मीनार बेकार पड़े हुए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर राशि पानी में बहा रही है। बताते चलें कि दो पंचायत के सीमावर्ती गांव से संबंधित पेयजल समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला परिषद सदस्य निरंजन पोद्दार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के उपायुक्त को समस्या को लेकर टेलीफोन पर अवगत कराया है। हालांकि अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पेयजल समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य निरंजन पोद्दार ने बताया कि ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न गांव में पेयजल समस्या बेहद ही गंभीर मामला है। इस संदर्भ में उपायुक्त से मिलकर बातों को रखेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ht38