दुर्घटनाजनित वाहन की मछलियों को सड़क से लोगों ने लूटा,बाद में थाना परिसर में भी हुई लूट
डुमरी। माल वाहक वाहन के चालक ने थाना परिसर में उसके वाहन से लाखों रुपए की मछलियों के लूट लिए जाने के संबंध में शनिवार को जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 26/01/2023 को बंगाल के निमतो से दस क्विंटल 36 किलोग्राम मछलियां पिक अप वैन नंबर बीआर 06जीई 9308 पर लादकर एनएच 19 द्वारा बिहार के मोतिहारी ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्घटनावश वाहन रास्ते में पलट गई। जिससे सड़क पर गिरे कुछ मछलियों को आसपास के लोगों ने लूट लिया। आवेदन में लिखा कि बाद में करीब 8 क्विंटल बची मछलियों से लदे वाहन को थाना ले जाया गया, लेकिन चालक द्वारा पूछे जाने पर डुमरी थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन में लदी सभी मछलियों को लूट लिया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए वाहन चालक जितेंद्र यादव, पुत्र रामचंद्र यादव, साकिन हरसिद्धि, थाना हरसिद्धि, जिला मोतिहारी,बिहार ने बताया कि घटना गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर कुलगो टोल प्लाजा के पास की है।चालक ने बताया कि उसने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को देते हुए लिखा कि 27 जनवरी सुबह 7 बजे डुमरी टोल प्लाजा के पास मछलियां लदे वाहन लेकर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से बचने हेतु गाड़ी मोड़ दिया, इसी क्रम में पिकअप वैन पलट गया, जिससे कुछ मछली रोड पर गिर गए तो वहां लोगों द्वारा लगभग दो क्विंटल मछली लूट लिया गया, उसके बाद डुमरी थाना की पुलिस आई, उन लोगों ने बाकी मछलियों से लदे मेरे वाहन को क्रेन द्वारा उठाकर थाना ले गए, उसके बाद थाना की पुलिस द्वारा बाकी बचे मछली को थाना परिसर के अंदर से अलग करवा दिया गया।चालक ने लिखा कि पूछने पर थाना प्रभारी बोले कि पब्लिक द्वारा सभी मछलियां लूट लिया गया। उसके बाद थाना प्रभारी ने गाड़ी छोड़ने के नाम पर दस हजार रूपए की मांग की। आगे लिखा कि जब प्रभारी से कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है, तब बोले कि अकाउंट में भेज दो, उसके बाद चालक ने उनके द्वारा दिए गए मोबाइल के फोनपे नंबर पर छः हजार रूपए भेज दिया।लिखा कि लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि पूरा पैसा नहीं दोगे, तब गाड़ी नहीं देंगे तथा गाली गलौज करके चालक और उसके खलासी को थाना से बाहर निकाल दिया।चालक ने पुलिस अधीक्षक से इस विषय पर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dc1u