नशाखोरी एक गंभीर समस्या है जो पीढ़ियों को कर रही है नष्ट : अमित शाह

नयी दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज भी संसद में विपक्षी दलों ने हंगामा किया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों ने सरकार से चीन मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि नशाखोरी एक गंभीर समस्या है जो पीढ़ियों को नष्ट कर रही है। ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए भी किया जाता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि 75,000 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया था और 60 दिनों के भीतर हमने 1,60,000 किलोग्राम से अधिक अवैध ड्रग्स को जला दिया है। हमने एक कमेटी भी बनाई है, जो हर 15 दिन में इस डेटा का विश्लेषण करती है। 

जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना बंद करें- शाह

ड्रग्स के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि सीमाएं केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होती हैं, लेकिन जब हम बीएसएफ को अधिकार देते हैं तो कहा जाता है कि राज्यों के अधिकार लिए जा रहे हैं, अब वहां बीएसएफ कैसे काम करेगी। बीएसएफ ड्रग्स जब्त करती है, लेकिन मामला दर्ज करने का अधिकार नहीं है, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाले मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं। बिना अधिकारों के एजेंसियां काम नहीं कर सकतीं, उन्हें अधिकार देने होंगे। हमें अपनी एजेंसियों पर विश्वास दिखाना चाहिए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6jby

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *