स्थायी बाजार उपलब्ध नहीं रहने के कारण शिल्पकारों को नहीं मिल पा रहा है उचित मूल्य 

विधायक नारायण दास ने उठाया हस्तशिल्प बाजार की स्थापना करने करने की मांग 

देवीपुर। देवघर विधायक नारायण दास ने बुधवार को झारखंड विधानसभाध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के समक्ष बाबा बैद्यनाथ की धरती और संथाल परगना क्षेत्र अन्तर्गत पयॅटन की अपार संभावना बताते हुए कहा कि यहां पर हस्तशिल्प और हस्तकरघा के अनेकानेक क्लस्टर हैं।जिसमें हजारों लोग बांस,हस्तशिल्प भगैया शिल्क साड़ी,जादू पटिया, लोक शिल्प कला,काशीदारी में निपुण हैं और वषोॅ से कायॅ करते आ रहे हैं।परंतु उनके इस हस्तशिल्प और हस्तकला एवं हस्तकरघा से निमिॅत वस्तुओं को स्थायी बाजार उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें उनके द्वारा बनाये गये सामान का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।अतः सरकार से दिल्ली की तरह बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में भी हस्तशिल्प बाजार की स्थापना करने करने की मांग की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r0bj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *