खाता नहीं खुलने से छात्रों को हो रही है परेशानी
बड़कागांव I बड़कागांव के बैंक ऑफ इंडिया में खाता नहीं खोले जाने से आदर्श मध्य विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परेशानी बढ़ गई है ।इस बैंक में बैंक का खाता भी अप टू डेट एवं प्रिंट नहीं होता है. इससे लगभग ढाई वर्षों से ग्राहकों को परेशानी बढ़ गई है ।आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक जमशेद अंसारी का कहना है कि ढाई सौ छात्रों का खाता नहीं खुल रहा है. अभिभावकों का कहना है कि बैंक जाने पर खाता नहीं खुले जाने का हम लोग को वापस कर दिया जाता है।प्रबंधन समिति के सदस्य गोपाल महतो ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में लगभग ढाई वर्षों से खाता का अपडेट नहीं हो रहा है ।इस कारण बैंक कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि स्टेटमेंट निकाल लीजिए । मैंने 1 साल का स्टेटमेंट निकाला तो ₹200 लगा। बैंक की खबर धारियों का कहना है कि बैंक का खाता अपडेट नहीं होने पर साइबर क्राइम भी बढ़ गया है ।क्योंकि खाते में कितना पैसा आता है, पता नहीं चल पाता है । अभिभावकों ने कहा कि खाता नहीं खुलने से बच्चों का स्कॉलरशिप राशि से वंचित रह जा रहे हैं।
क्या कहना है बैंक प्रबंधक का
इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक से संपर्क करना चाहा लेकिन वह छुट्टी में थे तत्पश्चात उप प्रबंधक आशीष सोरेन ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में खाता खुल रहा है खाता खोलने वाली मशीन खराब था नया मशीन से 1 सप्ताह के अंदर खाता का अपडेट होने लगेगा पुरानी मशीन के कारण खाता में ठीक से प्रिंट नहीं हो पाता था इसलिए स्टेटमेंट खड़ा धारियों को जरूरत पड़ने पर निकाल कर दिया जाता था अब नई मशीन से खाता कभी प्रिंट होगा।