सोनाराठाडी। सोनायायठाडी प्रखंड जरका वन पंचायत के पावे गांव में जलमीनार बन कर तैयार होने के बावजूद भी ग्रामीणों को लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया की पीएचडी विभाग के जेई अमीत कुमार को फोन करके थक गए हैं, लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। ग्रामीणों ने जेई अमीत कुमार पर काफी मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद हमारे संवाददाता जेपी पत्रकार के द्वारा जेई अमीत कुमार का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 8709504733 पर संपर्क किया लेकिन फोन नहीं लगा। जिसके बाद वाट्सएप पर मैसेज किए मैसेज देखने के बाद उन्हें कुछ जवाब नहीं दिया। विरोध जताने में बासुदेव राउत, रवि कुमार राय, जितेंद्र कुमार, नवल-किशोर, अमृत आंनद, बिमला देवी, सावित्री देवी, कुन्ती देवी, गीता देवी, वीना देवी, महेंद्र राउत, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, तुलसी देवी, शान्ति देवी, कविता देवी एवं अन्य मौजूद थे ।सबों ने उपायुक्त देवघर के नाम इस मामले को लेकर ऑनलाइल आवेदन दिया है।