पटना- धनबाद इंटरसिटी ट्रेन के नीचे डिब्बे से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मधुपुर / आसनसोल रेल मंडल के मधुपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच शंकरपुर हॉल्ट के समीप पटना- धनबाद डाउन इंटरसिटी ट्रेन एक डब्बे के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा. जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. रेल डिब्बे में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका.सभी यात्री डब्बे से बाहर हो गए.रेल के डिब्बे से धुआं निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया.इसकी जानकारी नजदीकी रेलवे स्टेशन को दी गई है. फिलहाल रेलवे के अधिकारी व अभियंता इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं. वहीं इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ulmt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *