देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवीपुर देवघर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने और अवैध रूप से नियुक्तियों का केन्द्र बनता जा रहा है।ताजा मामला शुक्रवार की है,जब देवीपुर बीडीओ अभय कुमार को जानकारी देकर मधुपुर अनुमंडल के मैजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय अपना इलाज कराने एम्स पहुंचे।गेट पर टोकन लिया तो गलती से पिछली तिथि का टोकन मिला।ओपीडी में प्रवेश के लिए टोकन दिया तो कहा आप पुराना टोकन लाये हैं।मैजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय ने अपना परिचय दिया फिर भी सुरक्षा गाडोॅ ने बेरंग वापस कर दिया।पुनः विनय कुमार पांडेय ने गेट पर जाकर टोकन लिया तो मास्क नहीं होने पर फिर लौटाया। गेट पर जाकर दो रूपए का मास्क दस रूपए में खरीदा।एम्स ओपीडी जाकर काउंटर नम्बर एक में लाइन में लगकर बुक लेने पहुंचे तो वहां पर आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर विनय पांडेय के साथ अभद्र व्यवहार किया। श्री पांडेय ने जब बीडीओअभयकुमार से बात करने के लिए फोन दिया तो लेने से इंकार करते हुए कहा कि हम बीडीओ फिडियो को नहीं जानते हैं।वहां से डाक्टर के चेम्बर गये,अपनी बारी आने पर डाक्टर के बजाय एसआर चन्दन कुमार ने इलाज किया और बढते कोलेस्ट्राल की रिपोर्ट देखकर इलाज कराने गये मैजिस्ट्रेट विनय पांडेय को कहा आप जल्दी टपक जाइयेगा।जबकि मेडिकल एजुकेशन में किसी बात को बताने के लिए अटेंडेंट को जानकारी दी जाती है।एम्स में मेडिकल स्टाफ से लेकर डाक्टर से दुर्व्यवहार की शिकायत बीडीओ अभय कुमार से उनके कार्यालय में आकर की गई। बीडीओ ने थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह को चेम्बर में बुलाकर एम्स में मैजिस्ट्रेट विनय पांडेय के साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी।थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने एम्स में कार्यरत ट्रिपल एस के सुपरवाइजर सुरेश प्रसाद और रामसागर मौयाॅ को एएसआई तिलेश्वर यादव के साथ थाना बुलाकर पूछताछ किया ।थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर जयेश कुमार को थाना बुलाकर स्थित स्पष्ट करने के लिए कहा तो आने से इन्कार करते हुए सहायक निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह के साथ आने की बात बताई । विनय कुमार पांडेय ने अपने साथ जयेश कुमार, सुरक्षा कमिॅयों और एसआर के द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले में देवीपुर थाना को लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है।थाना प्रभारी ने जयेश समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की बात बताई है। मैजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय के साथ बीडीओ अभय कुमार, थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, रिम्स रांची के व्यवस्थापक रवि कुमार, नीतिश,चंदन, एसबीआई के शाखा प्रबंधक आनंद कुमार थे।
उधर झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए रिटायर हो चुके डिप्टी डायरेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा एम्स में आउटसोर्सिंग कंपनियों पर दवाब बनाकर अवैध नियुक्तियों का सिलसिला अनवरत जारी है।झारखंड सरकार के निर्देश पर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने श्रम नियोजन विभाग से विज्ञापन निकालकर एम्स में सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के लिए देवीपुर प्रखंड मुख्यालय में नियुक्ति शिविर लगाया था। साजिश रच कर हंगामा कराकर नियुक्ति निरस्त करा दिया गया और चोरी छुपे सुरक्षा गाडोॅ की नियुक्ति की शिकायत आवेदकों द्वारा की जा रही है।जबकि श्रम नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने बताया कि प्रतिदिन दजॅनों लोग नियुक्ति के लिए श्रम नियोजन विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं।इस बात की जानकारी देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एम्स के निदेशक डा०सौरभ वाषॅन्येय को दे दी गई है।झारखंड सरकार और केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं रहने के कारण एम्स दुर्व्यवहार लापरवाही और भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है जहां पर मुट्ठीभर लोग मनमानी पर उतर गए हैं।आखिर एक इंजीनियर डिप्टी डायरेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह रिटायर होने के बाद भी विभागीय पैरवी पहुंच से अपना सेवा विस्तार कराकर एम्स को दोनों हाथ से लूट रहे हैं जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0hlf