संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ दुमका विधायक बसंंत सोरेन ने मसलिया प्रखंंड के खुटोजोरी पंंचायत के धोवाडंंगाल ( मुर्गीमोड़ ) शहाबुद्दीन अंंसारी को गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता की। झामुमो जिला सचिव शिव कुमार बास्की तथा मसलिया पूर्व उपप्रमुख सह वरीष्ठ कार्यकर्ता कादिर रजा ने सोमवार को खुटोजोरी पंंचायत के शहाबुद्दीन अंंसारी के घर आकर उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया। चेक मिलने के बाद शहाबुद्दीन अंंसारी तथा उनके परिजनों ने विधायक बसंंत सोरेन के साथ झामुमो को बहुत बहुत आभार व्यक्त की है।