दुमका सांसद ने मतदाताओं के साथ सुनी 100वां मन की बात

जामा I जामा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल बारापलासी बूथ संख्या 187, 188 एवं 189 में संयुक्त रूप से सैकड़ों ग्रामीण एवं भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वां एपिसोड को एलईडी के माध्यम से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात सुनकर देश के लिए अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुन रहे हैं। यह 100 वां एपीसोड विश्व रिकार्ड की तरह है। यह सफलतम एपीसोड में से है। देश के लिए काम करने वाले अलग-अलग हीरों के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में शामिल कर के उन सभी योद्धाओं के साथ साथ हमलोगों को भी प्रेरित करते हैं। इससे उन लोगों के साथ ही जो लोग सुनते हैं उन्हें भी प्रोत्साहन मिलता है। भाजपा सांसद का कहना है कि प्रधानमंत्री की सोच मन की बात के तहत हर व्यक्ति तक पहुंचने की है। देश के लिए अच्छा काम करने वाले हीरो की चर्चा जब प्रधानमंत्री करते हैं जिसे की बहुत कम लोग जानते हैं। प्रधानमंत्री की चर्चा के बाद पूरा देश जानने लगता है। अब तक किए गए प्रसारण में सेल्फी विद डॉटर घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई। इस मौके पर मोहन राउत, सनाथ मुसुप, अर्जुन दर्वे, दामोदर मुसुप, प्रकाश यादव, राम मुर्मू, राजेन्द्र मुर्मू, बाबूराम मुर्मू, फुटो देवी, सुलोचना देवी, नागो देवी, संजय कुंवर, घोलटन खिरहर, दिलीप यादव, बिभीषन मुर्मू, पुलिस मुर्मू, नागेश्वर पुजहर, जयकांत मंडल, सनत हांसदा आदि मौजूद थे। इधर प्रखंड के सभी बूथों पर भाजपाई कार्यकर्ताओं के द्वारा 100वां मन की बात कार्यक्रम को विभिन्न माध्यम से सुना।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cknb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *