डुमरी पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है :- जीप सदस्य सुनीता कुमारी

IMG-20230228-WA0002
डुमरी। डुमरी पुलिस द्वारा एक शव को पोस्टमार्टम हेतुठेलानुमा मालवाहक वाहन में भेजे जाने के प्रकरण में भाजपा नेता सुरेन्द्र साहू सहित 50-60 अज्ञात लोगों पर किये गए प्राथमिकी पर सोमवार को जिप सदस्य सह श्री साहू की पत्नी सुनीता कुमारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि डुमरी थाना का करतूत किसी से छिपा नहीं है,मेरे पति भाजपा नेता सुरेंद्र साहू के ऊपर झूठा मुकदमा की गई है,हम लोग समाजसेवा में डबल इंजन के रुप में काम कर रहे हैं,यदि एक कोई को जेल भेजा जाता भी है तो भी गरीबों का हक की आवाज को कोई दबा नहीं सकता है,मैैं बाहर रहकर गरीबों की लिए लड़ते रहेंगे।भाजपा नेता के ऊपर डुमरी पुलिस नेे जो झूठा मुकदमा दर्ज किया है उसमें कहा गया है कि भाजपा नेता के द्वारा थाना गेट को बंद कर दिया गया है जबकि ऐसा कुछ नही हुआ था।जब सुरेंद्र कुमार के द्वारा पूछा गया कि शव को इस ठेला गाड़ी से गिरिडीह पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे यह उचित नहीं है तो पुलिस का कहना था कि क्या इसके लिए फॉरच्यूनर मंगा दें। इस तरह का बेतुकी बातें पुलिस द्वारा कहना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही एक गरीब के साथ मजाक जैसा था,इसी बात को लेकर थोड़ा सा कहासुनी हुआ लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया।कहा कि उनके व भाजपा नेता द्वारा गरीबों के हक के लिए लड़ाई करते रहेंगे चाहे इसके लिए जो भी परिणाम भुगतना पड़े। कहा कि गरीबों की आवाज को पुलिस केस करके दबाने की कोशिश करती हैं और खुद कोयला माफियाओं के साथ देकर कोयला चोरी करवा रहे हैं और बालू के ठेकेदारों के साथ मिलकर बालू की चोरी करवाती हैं।जिप सदस्य डुमरी थाना के एक अधिकारी पर आरोप लगाया है कि कुलगो के एक निवासी से 27 हजार नगद राशि एवं 3 हजार फोन पे माध्यम से पैसा लिए हैं वह किस कारण से लिये इसका जवाब देना चाहिए साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारी को इस राशि उगाही प्रकरण का जांच करनी चाहिए।बताया कि वह इस मामले से स्थानीय सांसद को अवगत करा कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई हेतु पहले करने का मांग करेंगे वहीं भाजपा नेता पर किये गए झूठे मुकदमें को लेकर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं रहेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t3qx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *