दानीनाथ मेला के दौरान सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कोयला वाहनों की रहेगी नो इंट्री,सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा पूरा मेला

444444444444444444444
333333333333333333

काठीकुंड/ महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली दानीनाथ मेला के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को काठीकुंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक विधायक नलिन सोरेन की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उपस्थित शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने प्रशासन और मेला समिति को मेला के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए शुभकामनाएं दी. बैठक में थाना प्रभारी श्री कुमार ने मेला समिति के सभी वॉलेंटियर की सूची जमा करने के निर्देश दिये. मेला के दौरान वॉलिंटियर की ड्यूटी लिस्ट के साथ मेले के अलग अलग क्षेत्र में उनकी तैनाती करने को कहा,ताकि मेले में किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न ना हो. मेला क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे को सुनिश्चित रूप से लगाने के निर्देश दिये,ताकि अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखा जा सके. मेला के प्रमुख जगहों पर मेला समिति व प्रशासन से संबंधित हेल्प नम्बर जारी करने के निर्देश दिये. आपस में समन्वय स्थापित करने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने,समिति के सभी सदस्यों को बैच के साथ तैनात रहने, मेला क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में लाइटिंग का खास ध्यान रखने,पूजा अर्चना करने हेतु मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए रूट मैप निर्धारित करने,चित्रहार जैसे कार्यक्रम में पाबंदी रखने की सहमति बैठक में हुई. मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद ने कोयला लेकर परिचालन करने वाले वाहनों के विषय में कहा कि,मेला अवधि के दौरान सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक कोयला वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. रात के 11 बजे के बाद 25-25 गाड़ियों की संख्या मे नियंत्रित गति में कोयला वाहन चलेंगे. स्टोन लदे या मालवाहक गाड़ियाँ बाईपास होते हुए जायेगी. काठीकुंड पुलिस प्रशासन की तरफ से मेले के चप्पे-चप्पे में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक पुलिस,होमगार्ड,चौकीदार के साथ ही एसएसबी दल के विशेष जवान तैनात होंगे. वही मेले के आसपास के सारे क्षेत्रों में लगातार पुलिस रहेगी,जो सारे अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की प्रशासनिक तैयारियों में मेले के दौरान जिला से फायर ब्रिगेड की टीम,मेडिकल टीम,बिजली विभाग की टीम तैनात रहेगी. वही श्री कुमार ने मेला प्रारंभ होने से पहले पूर्व आसपास के सारे चापाकल को ठीक करने हेतु मौके पर उपस्थित पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिए. मेले के दौरान मंदिर परिसर के आस-पास के क्षेत्र में वाहन पार्किंग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. रात्रि 10 बजे तक ही मेले में दुकानें खुली रहेंगी.  मौके बैठक में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार,एसआई अमन कुमार,एएसआई मिथिलेश सिंह,एएसआई अभिमन्यु चौधरी,दानीनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत,मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,सचिव मोहन पंडा,सौष्टी पंडा,जीतू भगत,शिव भगत,रोबिन लाहा,छोटन पंडा,मुखिया रोशन मुर्मू,विमल सोरेन,अजय भगत,कयुम अंसारी,डीजन लाहा,मलय मोदी,अभिजित सुमन,रोशन भगत आदि मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t0el

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *