टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का उपायुक्त ने किया त्वरित समाधान

मधुपुर बीडीओ के अलावा विभिन्न पंचायत सचिवों को स्पष्टीकरण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

पहाड़िया परिवारों को आवश्यक मुलभूत सुविधाओं से जोड़ने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

IMG-20221220-WA0028
देवघर। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से टॉक टू डीसी ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान ऑन द स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त द्वारा किया गया। आगे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला व प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिले। इसका विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। साथ ही उपायुक्त ने अधिकारियेां को निदेशित करते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तर समीक्षा बैठक में योजनाओं के पारदर्शिता से क्रियान्वयन को लेकर पंचायत स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा। साथ ही राशन, पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को पेंशन मिल रहा है या नहीं आदि के अलावा पंचायत भवन की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जायेगा। ऐसे में आवश्यक है कि जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर के अधिकारी व कर्मचारी जमीनी स्तर पर मेहनत से कार्य करें, अन्यथा कार्य में कोताही व अनुशासनहीनत बरतने वाले कर्मियों व अधिकारियों पर प्रशासनिक एवं कानुनी कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व राज्य सरकार का उदेश्य है कि सभी योग्य, जरूरतमंद, असहाय लोगों को विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए उन्हें उनके पंचायत में ही उनका हक मिले, ताकि उन्हें कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
कार्यक्रम के दौरान मोहनपुर प्रखण्ड के मेदनीडीह पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गयी कि परती पत्थर जमीन पर उनके घर तोड़ने का मामले है एवं मिट्टी उठाव की अनुमति न मिलने से उन्हें माटी कला से जुड़े कार्य को करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए उपायुक्त कार्यालय को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। साथ ही जब तक जिला से आवश्यक दिशा निर्देश नहीं दिया जाय तब तक किसी प्रकार की कार्रवाई या सूचना से ग्रामीणों को भयभीत न किया जाय। आगे उन्होंने माटी कला के मजदूरों को मिट्टी न मिलने की शिकायत पर संबंधित अंचलाधिकारी को चौबिस घंटे के अंदर मिट्टी उपलब्ध कराने का निदेश दिया। साथ ही संबंधित थाना के थाना प्रभारी को मामले की जांच करते हुए इन श्रमिकों को मिट्टी लेने से रोकने वाले लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें। आगे उपायुक्त ने जिला व प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निदेशानुसार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उदेश्य से माटी कला, लोहार, कर्मकार एवं बुनकर से जुड़े लोगों को सशक्त करना हो प्राथमिकता, ताकि सही मायने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनका वाजीब हक और अधिकार उन्हें मिले यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है। इसके अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान चुल्हिया पंचायत के आवेदक द्वारा जानकारी दी गयी कि आग लग जाने से उनका घर जल गया है, परन्तु आवेदन देने के पश्चात मुआवजा अब तक नहीं मिला है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड के अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए जल्द से जल्द दस्तावेज जिला स्तर पर भेजा जाय, ताकि जल्द से जल्द मुआवजे जी राशि स्वीकृत की जा सके। साथ ही कार्यक्रम के दौरान चुल्हिया पंचायत के आवेदक द्वारा जलमिनार के निर्माण में गुणवता की कमी को लेकर अपनी बातों को रखा, जिसपर उपायुक्त ने जिलास्तर से टीम गठित करते हुए चौबिस घंटे के अंदर जांच कर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया, ताकि विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा सके

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uy61

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *