गोड्डा। आज महिला मोर्चा के नेतृत्व में कारगिल चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार और अभी साहबगंज में रबिका पहाड़ीन को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का दिलदार अंसारी के द्वारा हत्या कर शव को टुकड़ों में बांटना। इस घटना के विरोध में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों को फांसी मिले और फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से रबिका को जल्द से जल्द न्याय मिले।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजीव मेहता , महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉली गुप्ता बबिता मोदी , संजीव टेकरीवाल अजीत सिंह पप्पू, प्रेमजीत साह , राजकुमार घोष ,कृष्ण कन्हैया अंजना झा, जयशंकर सिंह , मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव और कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।