हिटलरशाही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन

15

रक्सौल शहर के कौड़िहार चौक स्थित चौधरी चरण सिंह गोलम्बर चौराहे पर युवा कांग्रेस और प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के नेतृत्व में हिटलरशाही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।  बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला मामला है कि सूरत के निचली अदालत ने धारा 499 और 500 मानहानि नोटिस के तहत श्री राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म की गई है देश के चौकीदार गौतम अदानी के वफादार हिटलरशाही नरेंद्र मोदी को लगने लगा है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी कुर्सी जाने वाली है ।   पूर्व महासचिव ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर आनन -फानन में श्री राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा के 303 सांसद घबरा गये है कि आने वाले वक्त में सबके गले में भष्ट्राचार का फंदा लगेगा इसलिए विगत पांच दिनों से संसद भवन और राज्यसभा के विपक्षी सांसदों के गौतम अदानी को लेकर  जेपीसी जांच की मांग की जा रही है लेकिन यह सरकार आज विपक्षी दलों के सांसदो को जेल में बंद करके विपक्ष को डराने का काम कर रही है।  पूर्व महासचिव ने कहा कि 303 भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर अकेला श्री राहुल गांधी भारी है आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर सूरत कोर्ट के द्वारा 2 साल की सजा 30 दिनों की मोहलत और 26 घंटे बाद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करती है जिससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी आम जनता के बारे में कम अपने उधोगपति मित्र गौतम अदानी और अंबानी की हितैषी अधिक है।   पूर्व महासचिव ने कहा कि अगर श्री राहुल गांधी की सदस्यता खत्म का निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तो रक्सौल युवा कांग्रेस और प्रखंड कांग्रेस कमिटी दिल्ली कूच करेंगी जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेगी।   उक्त कार्यक्रम में डॉ प्रोफेसर विजय कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र नाथ तिवारी, राकेश तिवारी, सज्जन पासवान,सुरज कुमार,मुरारी कुमार,मनोज साह, राकेश कुमार,रमण तिवारी, बिहारी कुमार, सन्नी कुमार, विकास गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/19ld

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *