आठ हृदय रोगी को इलाज के लिये भेजा गया

2

जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को डॉक्टरों के टीम द्वारा हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच की गयी। जांच के उपरांत आठ हृदय रोग से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से जामा से फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां से  सभी मरीजों का पुनः जांच कर रिम्स रांची भेजा जायेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिधर मिश्रा ने बताया कि संभावित हृदय रोग से ग्रसित मरीजों को जांच के उपरांत शनिवार की शाम को रिम्स रांची भेजा जायेगा। मौके पर डॉ रिजवान अंसारी, डॉ संजय कुमार महतो, एएनएम इंदु कुमारी पाल, असुंता मुर्मू, क्रिस्टीना किस्कू, अष्टमा देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q451

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *