चार दिनों के लिए आठ शिक्षकों को किया प्रतिनियोजित

संवाददाता, मसलिया/ जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुमका के पत्रांक 65 दिनांक 21.1.2023 के आलोक में सभी प्रखंड में शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मसलिया बीइइओ जियाउल हक के मुताबिक  प्रखंड में तीसरे चरण का चार दिवसीय गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण 10-13 फरवरी को होगी। प्रखंड के एक शिक्षकीय विद्यालय में शिक्षकों का प्रशिक्षण होने के कारण आठ शिक्षकों को चार दिनों के लिए बच्चों का पठन – पाठन तथा एमडीएम संचालन हेतु प्रतिनियोजित किया है। जिसमें प्रखंड के प्रावि कोलारकोंदा में सहदेव मुर्मू, प्रावि राजपाड़ा में हेलेना हेंब्रम, प्रावि श्यामपुर में विभीषण मुर्मू, प्रावि बेलियाडीह में बाघेश्वर मरांडी, उप्रावि डुमरिया वन में रामदयाल मंंडल, प्रावि होंंजा में शुकुंतला मुर्मू, प्रावि बेलझाड़ में राम प्रसाद यादव, उप्रावि हरिजन टोला जामबाद में विपिन कुमार टुडू को प्रतिनियोजित किया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i7sy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *