शर्मिष्ठा के अभिभावकों की माली हालत बेहद दयनीय
बासुकीनाथ। अपने आठ वर्षीय बच्ची शर्मिष्ठा जिसके सर में ट्यूमर है। उसके समुचित इलाज के लिए आर्थिक रूप से बेहद कमजोर दे परिवार इन दिनों अपने बच्ची के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है। शर्मिष्ठा के पिता जयंत कुमार दे पिता प्रियनाथ दे, मूल रूप से बजरंगबली मोड़, जरमुंडी निवासी है। उनकी आठ वर्षीय बच्ची शर्मिष्ठा कुमारी को सर में ट्यूमर है। जयंत पहले साइकिल-रिक्शा मरम्मती की दुकान करता था। बाद में टोटो, ई-रिक्शा आने की वजह से साइकिल-रिक्शा का व्यवसाय बंद होने के बाद जयंत दे ने फूल का व्यवसाय अपनाया है। जयंत दे की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। बच्ची का इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है। जहां बच्ची का इलाज तो आयुष्यमान कार्ड की वजह से निशुल्क हो रहा है। लेकिन दिल्ली आने जाने, वहां पर ठहरने में एवं दवाई का खर्च जयंत दे को वाहन करना पड़ रहा है। जयंत को आगामी 16 मार्च को सफदरगंज अस्पताल में अपनी बच्ची का कीमो व रेडियोथैरेपी कराना है। जयंत की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। मामले की जानकारी होने पर बासुकीनाथ ब्रेकिंग न्यूज़ ग्रुप, बाबा फौजदारी सेवा ट्रस्ट के द्वारा यथासम्भव मदद की गई। जो कि बच्ची के लंबे समय तक चलने वाले इलाज के लिए नाकाफी है। अपनी मासूम बच्ची के इलाज के लिए जयंती दे अपने नाते, रिश्तेदारों के साथ साथ हर परिचित के दरवाजे पर दस्तक दे चुका है। जयंत दे को उम्मीद है कि उसकी बच्ची की मदद के लिए कोई न कोई आगे आएगा और बच्ची के समुचित इलाज में उसकी मदद करेगा। जयंत दे को पूरी उम्मीद है कि उसकी बच्ची शर्मिष्ठा पुनः हंसते खेलते अपने परिवार में वापस आएगी। इस उम्मीद के साथ जयंत दे बासुकीनाथ मंदिर के दरवाजे पर अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ से किसी दूत के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहा था। फिलहाल बच्ची की मदद के लिए फौजदारी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह शिवगंगा स्थित पाताल महादेव के पुजारी अनिल कुमार पंडा, कोलकाता के श्रद्धालु सुरेश गुप्ता, मणिकांत झा उर्फ मन्नो बाबा धर्मपत्नी रामा देवी, जरमुंडी नावाडीह स्थित उत्तम स्टील के संजय कुमार मंडल, बासुकीनाथ के युवा व्यवसायी चंद्रशेखर दे, डुमरिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम कुमार दे, बासुकीनाथ निवासी सह युवा पुरोहित कुंदन कुमार झा, मनोरंजन झा उर्फ भाटुल झा, मद्देशिया वैश्य के प्रमंडलीय अध्यक्ष कैलाश साह, बासुकीनाथ मंदिर के युवा पुरोहित मुकेश झा, कुणाल झा, बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सुबोध पाल, भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, बासुकीनाथ निवासी मुकेश कुमार झा, सहायक अभियंता अमरेंद्र कुमार भारती उर्फ बिंटू, बनवारा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रियभादो मंडल, जरमुंडी डुमरिया निवासी सुजीत कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, दुमका निवासी दिलीप कुमार झा, गोड्डा जिला योगिनी स्थान के निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रसनजीत सिंह, लक्ष्य-07 कोचिंग संस्थान के निदेशक तरुण कुमार झा सहित कई अन्य के द्वारा बच्ची के इलाज के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई है। फिलहाल शर्मिष्ठा के इलाज के लिए और अधिक राशि की आवश्यकता है। जिसके लिए जयंत दे को किसी मददगार की बेहद आवश्यकता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ls1z