आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेरमो / सीसीएल जारंगडीह कोलियरी रिवर साइड कॉलोनी स्थित आवास संख्या-एमकेयू/226 में सोमवार देर शाम मो कुदुस अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री चाहत परवीन गले में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे उठाकर तुरंत कथारा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान डॉ एसके सिंह मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में मृत छात्रा की बहन सोफिया परवीन आदि ने बताया कि आवास में सभी परिवार के सदस्य कमरे में एक साथ सोये थे। जगने के बाद बहन चाहत परवीन कमरे से निकल कर बाहर हाथ-पैर धोने गई इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी रोजा खोलने के लिए तैयारी करने लगे। कुछ देर तक जब उसे नहीं देखने पर उनके पढ़ाई वाले कमरे में जाकर देखा गया तो वह गले में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुरंत घटना की सूचना सपरिवार के लोगों को दी गई इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतिका पांच बहनों में सबसे छोटी थी और संत आॅनतोनी स्कूल जारंगडीह में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। इधर घटना के बाद सूचना पाकर पंचायत के पूर्व मुखिया मो इम्तियाज के अलावा कई मजदूर प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और वस्तु स्थिति की जानकारी ली एवं मृत परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं घटना के बाद स्थानीय बोकारो थर्मल थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर अस्पताल में उपचार के दौरान डॉ एसके सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ui08

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *