प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां का चुनाव संपन्न

अध्यक्ष मनमोहन, सचिव रमजान व कोषाध्यक्ष संजीव मेहता निर्विरोध बने

3

चांडिल I  सरायकेला खरसावां के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के दिशा निर्देश पर प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां का चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपुत, महासचिव रमजान अंसारी व कोषाध्यक्ष संजीव मेहता को चयन किया गया। अंचल निरीक्षक व जिला सूचना पदाधिकरी के देख रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपुत ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन मैं नहीं हम है। उन्होंने कहा कि इस प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रत्येक सदस्य है। सभी सदस्यों की सुख दुःख में खड़ा होना मेरा और संगठन की प्राथमिकता है। नवनिर्वाचित महासचिव रमजान अंसारी ने कहा प्रेस क्लब के सदस्यों ने जो दायित्व सौंपा है उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष संजीव मेहता ने कहा कि संगठन में शक्ति है और कोई भी संगठन सदस्यों के सहयोग से सुचारु रुप से चलता है। चुनाव प्रभारी सह प्रेस क्लब के प्रमुख संतोष सोना ने कहा कि वर्तमान समय के पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा है। इसलिए संगठन की आवश्यकता है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे परेशानी होती रहेगी। चुनाव के बाद प्रेस क्लब द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस सूचना भवन परिसर से शुरु होकर सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया होते हुए आदित्यपुर तक पहुंची। इस दौरान जगह जगह पर जनप्रतिनिधि और जानताओं ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j6ja

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *