कार्रवाई नहीं करने के चलते हो रही है बिजली चोरी
रिखिया I फिटर इलाके के खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिना मीटर के ही धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है। बिजली चोरी पर कैसे लगेगी लगाम? इसे लेकर बिजली अधिकारी के लिए लगातार सिर दर्द बनता जा रहा है। उधर बिजली चोरी रोकने के लिए डिस्कॉम प्रयास कर रहा है। लेकिन बिजली चोरी करने के लिए नित नए तरीके को इजाद कर रहे हैं। बिजली चोरी के चलते उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है बिजली चोर मजे से चोरी बिजली से अपना घर जगमगाते हैं गर्मी में ठंडी हवा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यही बिजली चोर आम उपभोक्ताओं के लिए आफत पैदा कर रहे हैं। दरअसल बिजली चोरी से विभाग को यह अंदाजा ही नहीं लगा पाता है कि सही मायने में उस क्षेत्र का लोड कितना है उसी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। सूत्रों की मानें तो बताया जाता है कि बिजली चोरी करने वाले लोग बिजली कर्मी को कनेक्शन को लेकर मोटी रकम देते हैं। जिससे बिना मीटर के ही बिजली कनेक्शन देकर फूंकवा रहे हैं। जिससे बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों तक मामला नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे बिजली अधिकारी व कर्मचारी की सांठगांठ करके जमकर बिजली फूंकवा रही है। हमेशा कार्रवाई नहीं करने के चलते जिससे यह चोरी चलती रहती है। अब देखना यह होगा कि बिजली चोरी पर कैसे लगाम लगा पाएंगे।