संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दुमका अवधेश कुमार बक्शी के निर्देश पर जिले के मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसुली होगी। यह जानकारी विभाग के जेइ चंदन कुमार ने दी। श्री कुमार के मुताबिक कठालिया में 21 जून को, ठारी में 22 जून को, पिपरा में 23 जून को, दलाही में 24 जून को, मोहनपुर में 25 जून को, कुरूआ में 26 जून को व पिंडारी में 27 जून को कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसुली किया जायेगा। ततपश्चात जेइ श्री कुमार ने कहा कि उपभोक्ता अपने घर पर मीटर लगाकर नियमित बिजली बिल भुगतान कर 100 यूनिट मुफ्त में बिजली का लाभ अवश्य उठायें।