अभिषेक,काठीकुंड/ दानीनाथ मेला की तैयारियों को लेकर जहाँ मेला समिति तैयारियों में जुटा हैं,दुकानदार भी तैयारियों में जुट चुके है,वहीं विभिन्न विभाग भी अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसी क्रम में बुधवार से बिजली विभाग की टीम अपनी तैयारियों में जुट गयी. तैयारियों के बाबत सहायक अभियंता अभय मोहन सहाय ने बताया कि,मेला परिसर में ढीले व झूलते हुए तारों को बदलने या टाइट करने,कुछ जगहों पर पोल गाड़ने व दुर्घटना संभावित क्षेत्र की चारों ओर से घेराबंदी करने का काम चल रहा हैं. कहा कि,मेला अवधि के दौरान बिजली विभाग के कर्मी हर वक्त मेला परिसर में तैनात रहेंगे. बुधवार को मेला क्षेत्र में झूले हुए तारों को बदलने,नये पोल गाड़ने की प्रक्रिया चल रही थी. मौके पर काठीकुंड के कनीय अभियंता अमित कुमार,शिकारीपाड़ा के कनीय अभियंता दीपक गुप्ता,लाइनमैन विवेक राजदान,अब्दुल मन्नान,मुस्तकिम,मुज्जम्मिल,कयुम,सब्बीर,कृष्णा,धनंजय पाल आदि मौजूद थे.