40 घंटे बाद मसलिया में हुई बिजली बहाल, गर्मी से लोगों को मिली राहत

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश होने पर मसलिया प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार से ही बिजली सेवा गुल हो गया था। मंगलवार दोपहर को मसलिया में 40 घंटे के बाद बिजली बहाल हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। जानकारी के मुताबिक तेज आंंधी के साथ बज्रपात होने से 33 हजार हाईटेंशन तार मेंं तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बिजली सेवा बाधित हो गया था। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के मोबाइल चार्ज भी बंद हो गया था। जिस कारण लोगों को एक दुसरे के साथ संपर्क भी नहीं हो पाता था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wzb4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *