देवीपुर। पावर सबस्टेशन देवीपुर से 11 केबी का बाजार फीडर, हुसैनाबाद फीडर,बुढ़ई फीडर, लालोडीह फीडर में सामान्य मरम्मती कायॅ के कारण सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति आज रविवार को पूणॅतः बाधित रहेगी।विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता दुगेॅश नंदन सहाय ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इसके पूर्व बिजली सं संबंधित अपना सभी आवश्यक कायॅ निबटा लें।