आज ऊर्जा संवाद का आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल , दुमका द्वारा किया गया।जिसमें जिला के विद्युत अभियंताओं समेत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली विभाग के योजनाओं एवं सेवाओं की समुचित जानकारी देना एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रचार-प्रसार करना है।साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेना एवं समयबद्ध तरीके से निपटारा करना शामिल है।जनप्रतिनिधियों को विभाग की योजनाओं जैसे 100 युनिट फ्री योजना , छूटे हुए टोलों का विद्युतीकरण एवं कैम्पों की जानकारी दी गयी। उन्हें बतलाया गया कि विभाग गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है, परंतु उसी अनुपात में राजस्व उगाही भी जरूरी है, जिसके लिए बिजली चोरी रोकना जरूरी है। उपभोक्ता से ससमय बिजली बिल जमा करने, भार के अनुपात में कनेक्शन लेने आदि में सहयोग करने के लिये आग्रह किया गया। बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को लीगल नोटिस दिया जा रहा है, जिन पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा आदि की जानकारी साझा की गयी। जनप्रतिनिधियों ने विभाग की इस पहल को काफी सराहा साथ ही साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत किया यथा तार झूलने, पोल एवं तार की जरूरतों के बारे में बताया। जिसका जल्द ही निवाकरण किया जाएगा।
ऊर्जा संवाद का किया गया आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/59ix