शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड के गंद्रकपुर पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। ऊर्जा मेला में बिजली ऊर्जा से संबंधित आवेदन लिया गया एवं बकाया बिजली बिल भी जमा ली गई ।वही इस संबंध में बिजली उपभोक्ताओं ने खराब मीटर बदलने से संबंधित आवेदन ,विद्युत विपत्र में गड़बड़ी से संबंधित शिकायत ,नया बिजली कनेक्शन लेने एवं हटाने संबंधित आवेदन दीया। ऊर्जा मेला में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार वर्तमान में सभी को एक सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है इसका लाभ आप लोग जरुर लीजिए।उर्जा मेला में विद्युत विभाग के एसडीओ अभय मोहन सहाय, कनीय विद्युत अभियंता शिकारीपाड़ा दीपक गुप्ता ,कनीय विद्युत अभियंता काठिकुंड अमित कुमार, विद्युत कर्मी सुनील लकड़ा, रमन राज, राणा प्रताप, सुशील पाल, प्रकाश मरांडी ,कृष्णा दास, राजू पाल, हुसैन अंसारी ,ऋषिकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।