देवघर I प्रखंड कांग्रेस की एक विशेष बैठक मानिकपुर मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक के पुर्व पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला प्रभारी श्वेता सिंह,जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मुन्नम संजय ने फीता काटकर किया। बैठक मुख्य रुप से देश के विफल केन्द्र की सरकार एवं भाजपा द्वारा षड्यंत्र के तहत एक साधारण सा प्रायोजित मुकदमा के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा का सदस्यता समाप्त करने तथा उनको अपना बंग्ला खाली करने के नोटिस के विरुद्ध पार्टी निर्धारित कार्यक्रमों की रणनीति बनाने तथा सांगठनिक कार्यों को लेकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि इस निंदनीय एवं शर्मनाक राजनीतिक कृत को देश विदेशों ने भी देखा और इसकी कड़ी आलोचना के साथ पूरे देश में ज़ोरदार आंदोलन के साथ विरोध किया जा रहा है।इस आंदोलन तथा राहुल गांधी के संघर्ष को देवघर जिला कांग्रेस के हरेक सिपाही साथ देते रहेंगें। देश को कांग्रेस ने आजादी दिलाई है तो इसे हमें ही बचाना है। देश की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता को बचाने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा भी करनी है। महात्मा गांधी,सुभाष चन्द्र बोस,भगत सिंह,मौलाना अबुल कलाम आजाद के साथ हजारों स्वतंत्रता संग्राम के नायक तथा हमारे पूर्वजों ने अपनी बलिदान देकर एक सुंदर हिन्दुस्तान हमें दिया है। इसे संजोए रखने के लिए हम तैयार रहें। मोदी जी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से घबरा चुके हैं। इनका जाना तय है। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने ताजा राजनीतिक पहलूओं पर विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि देश की आवाज ही कांग्रेस की आवाज है। इसे दबाने के लिए तथा देश के जनोकारी मुद्दों से भटकाने के लिए राहुल गांधी पर ऐसी कार्रवाई की जा रही है। जो स्वतंत्रत भारत के इतिहास में यह पहली बार देखी गई है। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि भाजपा और मोदी जी पहले देश की परिसंपत्तियों को बेचकर और अब देश में गरीब,मजदूर किसान और व्यवसायियों के पैसे को अपने पूंजीपति मित्र अडानी को देकर उसे विश्व का दूसरा धनी व्यक्ति बना दिया। हिंडन वर्ग की रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारे फर्जी कम्पनियों के नाम ऋण देकर देश के लोगों का पैसा डुबाने पर लगे हैं। मोदी ओर अडानी के संबंध एवं देश की मंहगाई,बेरोजगारी,किसानों की समस्याओं पर सवाल पुछने पर और सत्य को दबाने के लिए ही यह दंड दिया जा रहा है। लेकिन इससे राहुल गांधी और कांग्रेस के सिपाही डरने वाले नहीं हैं। आज पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह राहुल गांधी के समर्थन में चलाया जा रहा है। 8 मार्च तक जिला के सभी प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संदेश को नुक्कड़ सभा,मीडिया,सोसल मीडिया तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर तक पहूंचा कर इस नफरत भरी मोदी सरकार को 2024 में उखाड़ कर फेंकना है। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता कमर कस कर लगा जाएं। आज कांग्रेस की विचारधारा से सहमत होकर प्रद्युम्न रवानी, विकास रवानी, प्रदीप राणा ने अपने टीम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस बैठक में प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,जिलामहासचिव-सह-जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, महासचिव मणिकांत यादव,युवा नेता रामाकांत कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश कोल, विजय राय,अरुण दास,महासचिव दिलीप यादव,होरिल पउजहर,रोहण यादव,अमरनाथ राय,मुन्ना राय,मंटू दास,प्रखंड सचिव सुभाष कुमार झा, मुकेश यादव,राजेंद्र सिंह, किशोर कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल,अध्यक्ष लालू भोक्ता, लखेश्वर पंडित,श्याम शेखर दास, आमंत्रित सदस्य मदारी मियां, हारून मियां, गोपाल राजहंस,अलाउद्दीन अंसारी, गजानंद साह, विनोद कोल,भोला कोल,दिनेश कोल आदि मौजूद थे।
राहुल गांधी के संघर्ष को कांग्रेस का हर एक सिपाही देगा साथ- श्वेता सिंह
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5zpb