प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए: उपायुक्त

3

दुमका I विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले सभी सरकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त उप विकास, आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण  का संदेश दिया गया।  मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं, इसका मुख्य उद्देश्य यह कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। यदि प्रकृति का संतुलन बनाना है तो वृक्ष लगाना है। उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ के अंतर्गतजिले में मास अवेयरनेस  एवं मोबिलिसशन अभियान का संचालन किया जाना है। इस अभियान के निमित्त 07 चिन्हित थीम के अंतर्गत 75 सामान्य पर्यावरण फ्रेंडली कार्य हेतु जनमानस को जागरूक किया जाना है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रधान को निदेश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसर में स्वयं तथा कार्यालय कर्मियों के सहयोग से श्रमदान करके 01 से 10 गड्ढों की खुदाई करेंगे एवं 15 दिनों के अंदर वृक्षारोपण हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी, दुमका से समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण का कार्य करेंगे। मिशन लाइफ के निमित्त 07 चिन्हित थीम तथा 3 आर  (रिड्यूस, रेउसे, रीसायकल) के अंतर्गत आमजन मानस के मध्य जागरूकता फैलायेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cr6c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *