साहिबगंज। फोकानिया वस्तानिया और मौलवी की परीक्षा 2023 मंगलवार 6 जून से प्रारंभ हो गया। झारखंड शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए साहिबगंज जिले में 3 केंद्र बनाए गए हैं। उच्च विद्यालय बरहरवा जेके उच्च विद्यालय राजमहल एवं राजस्थान इंटर स्तरीय विद्यालय साहिबगंज में मंगलवार को आयोजित वस्तानिया फोकानिया और मौलवी की परीक्षा का शुभारंभ हुआ। यह परीक्षा 15 जून तक चलेगी। मंगलवार को मौलवी और फोकानिया के छात्रों ने जहां दीनियात प्रथम और द्वितीय पत्र की परीक्षा दी वही वस्तानिया के छात्रों ने प्रथम पाली में दीनियात और द्वितीय पाली में अरबी की परीक्षा दी। साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित इस परीक्षा में वस्तानिया के लिए 53 छात्र फोकानिया के लिए 27 छात्र तथा मौलवी के लिए 17 छात्र की उपस्थिति होनी थी जिसके विरोध वस्तानिया में 52 छात्र फोकानिया में 25 छात्र और मौलवी में 15 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे। इस प्रकार विद्यालय में आयोजित परीक्षा में 97 में 93 छात्र उपस्थित रहे जबकि 5 अनुपस्थित। राजस्थान इंटर विद्यालय में आयोजित इस केंद्र में परीक्षा के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सुभाष टूडू मौजूद रहे जबकि नगर थाना के एएसआई मनोज कुमार आजाद पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा ने मुख्यालय स्थित राजस्थान इंटर विद्यालय में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 15 जून तक चलेगी।
फोकानिया वस्तानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q6x9