अवैध शराब चुलाई के खिलाफ उत्पाद विभाग ने चलाई अभियान

एकअभियुक्त को भेजा न्यायिक हिरासत मे

IMG-20230116-WA0096
बेंगाबाद। अवैध महुआ शराब चुलाई के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से अवैध महुआ शराब के साथ महुआ जावा को नष्ट किया गया। वहीं इस मामले में बहादुरपुर निवासी स्व. अमृत साव के पुत्र मंटू साव अभियुक्त के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है ।बताया जाता है कि सोमवार को उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बीके सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने सघन छापामारी अभियान बेंगाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाई। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट करते हुए बहादुरपुर निवासी मंटू साहू के घर से 12 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि इन दिनों अवैध महुआ शराब चुलाई का कारोबार धंधेबाज कर रहे हैं ।शराब चुलाई कर शहर में अवैध महुआ शराब खपाते हैं ।सूचना के आधार पर बहादुरपर निवासी मंटू साहू के घर से अवैध महुआ शराब जप्त की गई है वहीं इस छापामारी के होने से अवैध महुआ शराब संचालकों में हड़कंप मची हुई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zgsm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *