बेंगाबाद थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग का पडा छापा

IMG-20230131-WA0107
गिरिडीह। गिरिडीह ज़िला अन्तर्गत बेंगाबाद थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापा मारकर ग्यारह सौ किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया और एक सौ लीटर अवैध महुवा शराब जब्त किया। उत्पाद निरिक्षक बीके सिंह ने कहा कि गुप्त सुचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक सुधीर प्रसाद के निर्देशानुसार बिहार में हुई जहरीली शराब पीने से मौत की घटना के मद्देनजर बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित जुड़पानियां गांव में अवैध शराब निमार्ण और बिक्री के खिलाफ़ छापेमारी अभियान चलाया गया। जुड़पानिया गांव में नीलम देवी, केदार मण्डल और मिथलेश मंडल के अवैध महुआ शराब निर्माण स्थल पर भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और ग्यारह सौ किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया साथ ही सौ लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। मौका ए वारदात पर से धंधेबाज भागने में सफल रहे। उक्त तीनों धंधेबाजों के खिलाफ़ विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उत्पाद विभाग लोगों से अपील करती है कि आप के आस पास अवैध शराब निमार्ण और बिक्री होता है तो उसकी सुचना उत्पाद विभाग में दें आपकी सुचना गुप्त रखा जाएगा और सरकार द्वारा ज़ारी प्रोत्साहन राशि भी दिया जायेगा। छापेमारी के दौरान जिला पुलिस बल, बेंगाबाद थाना पुलिस और गृह रक्षा वाहिनी बल मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2l7f

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *