उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता, 145 पेटी अंग्रेजी शराब को किया जप्त

पाकुड़।  गुरुवार देर रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर लिट्टीपाड़ा थानांतर्गत कुमारभाजा गांव में झाड़ियों के बीच एक बड़े गड्ढे में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की पेटियां रखने की सूचना उत्पाद विभाग को प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्पाद विभाग की टीम एवं लिट़्टीपाड़ा थाने के टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पार्टी स्पेशल व्हिस्की फोर सेल इन अरूणाचल प्रदेश की कुल 145 पेटी (375एमएल , 25 पेटी, 375एमएल एवं 50 पेटी, 10 एमएल 70 पेटी) अंग्रेजी शराब जप्त की गई। इसमें संलिप्त व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f18b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *