बड़कागांव में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ ने की बैठक, 5 जून को धरना

7

बड़कागांव शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ बड़कागांव की अहम बैठक बड़कागांव पूर्वी पंचायत सचिवालय भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीलर एतवा तूरी ने किया गया। बैठक में 5 जून को हजारीबाग समाहरणालय प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने एवं धरना को सफल करने  को लेकर विशेष चर्चा की गई।फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन  संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से सरकार से मांग की जा रही है ।परंतु अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है प्रखंड के सभी डीलर आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे।बैठक में डीलर संघ अध्यक्ष  सत्येंद्र गुप्ता, बुद्धिनाथ साहू ,रामेश्वर राम, शशि भूषण कुमार ,राजेंद्र कुमार ,टुकेश्वर कुमार, अरविंद कुमार, गंगाधर साहू, शिवनाथ महतो, बालेश्वर कुमार, तुलेश्वर कुमार, तिलेश्वरी देवी एवं अन्य डीलर शामिल थे ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5hg3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *